Gautam Adani: कोरोना काल में कैसे गौतम अडानी की संपत्ति में आया उछाल, क्या अंबानी को छोड़ देंगे पीछे

 Gautam Adani: कोरोना काल में कैसे गौतम अडानी की संपत्ति में आया उछाल, क्या अंबानी को छोड़ देंगे पीछे

gautam adani

Gautam Adani: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी दौलत के तेजी से विकास से यह सवाल उठता है कि क्या वह जल्द ही देश (country) और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे? गौतम अडानी (Adani Group) की संपत्ति में पिछले एक दिन यानी बुधवार से गुरुवार के बीच 1.11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल जनवरी से अब तक उनकी संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर (करीब 2.38 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई है।

अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज (Adani Group of Companies) के शेयरों (Shares) में जबरदस्त बढ़ोतरी के चलते गौतम अडानी की खुद की नेटवर्थ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ब्लूमबर्ग के अरबपति इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 67.6 अरब डॉलर (करीब 4.93 लाख करोड़ रुपये) है। इस साल ही उनकी संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

ALSO READ:जानें एक साल में कितनी बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, जानें अंबानी से हैं कितने कदम पीछे

मुकेश अंबानी से सिर्फ इतना अंतर

दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अभी भी एशिया के सबसे धनी लोगों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 76.3 अरब डॉलर है। पिछले एक दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 220 करोड़ डॉलर की कमी आई है, जबकि अडानी की संपत्ति में 1.11 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अभी दोनों की संपत्ति में 8.7 अरब डॉलर (करीब 63,530 करोड़ रुपये) का अंतर है और जिस तेजी से अडानी बढ़ रहे हैं। ब्लूमबर्ग अरबपति इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर लोगों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। जबकि गौतम अडानी 14 नंबर पर हैं।

अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल

पिछले कुछ समय से अडानी ग्रुप के शेयर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। गौतम अडानी को इसका फायदा भी मिल रहा है। अडानी ग्रीन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी गैस और अडानी ट्रांसमिशन जैसी उनकी अलग-अलग कंपनियों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

ALSO READ:-मुकेश अंबानी बने दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति

इन शेयरों में भी आया उछाल

पिछले एक साल में अडानी टोटल गैस के शेयर में करीब 1145 फीसदी का उछाल आया है। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 827 फीसदी और 617 फीसदी का फायदा हुआ है। इन सबके चलते गौतम अडानी की दौलत में जबरदस्त इजाफा हुआ है।