Festival Calendar : नवंबर तक रहेगी त्योहार की धूम, करवा चौथ से भाई दूज तक होंगे त्योहार,देखें पूरी लिस्ट

tulsi puja in kartik Month
Festival Calendar : व्रत और त्योहारों का मौसम चातुर्मास से शुरू हो जाते हैं और आश्विन माह के समय तक कई व्रत और त्योहार एक साथ आते हैं। अब नवरात्रि और दशहरा के बाद 20 अक्टूबर से नवंबर तक व्रत रखने वाले पर्वों पर खूब उपवास रखते हैं. एक के बाद एक हिंदू धर्म के कई महत्वपूर्ण पर्व भी इन दिनों मनाए जाते हैं. शारदीय नवरात्र और दशहरा के बाद अब हर कोई दीपोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि इस दौरान हिंदुओं के कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार होते हैं. विजयादशमी के बाद 20 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा के व्रत से व्रत और पर्व का यह क्रम शुरू हो रहा है.
इस व्रत के साथ ही कार्तिक माह में हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना शुरू हो जाएगा। इस माह में पूजा का विशेष महत्व है. इस माह में की गई उपासना किसी एक पापों से मुक्त होकर मुक्ति के मार्ग पर जाती है. पांच दिवसीय दीपोत्सव भी इसी माह में होता है. 21 अक्टूबर से 6 नवंबर 2021 तक कार्तिक माह की शुरुआत के बाद करवा चौथ से लेकर भाई दूज तक कई पर्व हैं. आपको बताते हैं इन दिनों आने वाले महत्वपूर्ण व्रत, त्योहार की तारीखें.
ये है पूरी लिस्ट
1.आश्विन पूर्णिमा 20 अक्टूबर, 2021 (बुधवार)
2. संकष्टी चतुर्थी अक्टूबर 24, 2021 (रविवार)
3. करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर, 2021 (रविवार)
4. अहोई अष्टमी व्रत 28 अक्टूबर, 2021 (गुरुवार)
5. रमा एकादशी 1 नवंबर, 2021 (सोमवार)
6. धनतेरस पूजा 2 नवंबर, 2021 (मंगलवार)
7. मासिक शिवरात्रि 3 नवंबर, 2021 (बुधवार)
8. दिवाली 4 नवंबर, 2021 (गुरुवार)
9. गोवर्धन पूजा 5 नवंबर, 2021 (शुक्रवार)
10. भाई दूज नवंबर 6, 2021 (शनिवार)